तत्काल गिराओ आदर्श सोसाइटी की 'आदर्श इमारत' : पर्यावरण मंत्रालय
मुम्बई। कारगिल शहीदों के लिए बनाई गई आदर्श सोसायटी ना जाने अभी कितने दंश झेलने वाली है। देश के सबसे बड़े घोटालों में से एक आदर्श घोटाले के आरोपियों को तो सजा मिलेगी या नहीं ये तो अभी तय नही है लेकिन आदर्श सोसयटी की इमारत का अब जिंदा रहना काफी मुश्किल है क्योंकि पर्यावरण मंत्रालय ने आदर्श सोसायटी की आदर्श इमारत को तत्काल प्रभाव से गिरा देने का आदेश जारी कर दिया है।
देश के इतिहास में ये पहली घटना है जब पर्यावरण मंत्रालय ने किसी इमारत को गिराने का आदेश दिया है। पर्यावरण ने राज्य सरकार पर पर्यावरण के नियमों को भंग करने का आरोप लगाया है। 6 मंजिलों के निर्माण की अनुमति लेकर 31 मंजिलें खड़ी की गई थी। इसके लिए मंत्रालय से मंजूरी नहीं ली गई। इसलिए इस इमारत का गिरा देना ही उचित है। फिलहाल पर्यावरण मंत्रालय ने राज्य सरकार को इमारत गिराने के लिए तीन महीने की मोहलत दी है।













Click it and Unblock the Notifications