एक बाल्टी पानी के चक्कर में काट डाली नाक
मुरैना। कभी कभी इंसान छोटी-छोटी बात को इतना बड़ा बना देता है जिसका परिणाम एक दम भयावह होता है। मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में भी कुछ ऐसी ही घटना सामने आयी, जहां एक छोटे से झगड़े ने वड़े विवाद का रूप धारण कर लिया और परिणाम भयावह साबित हुआ। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पानी को लेकर हुए विवाद में एक युवक की नाक कट गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक अम्बाह थाने के गुलियापुरा गांव में अशोक शर्मा का अपने पड़ोसी किसान परिवार से एक बाल्टी पानी को लेकर विवाद हो गया। दरअसल अशोक शर्मा अपने पड़ोसियों को अपने कुंएं के पानी के बदले पैसे लेता है, कल भी जब उसन पैसे मांगे और पैसे ना मिलने पर झगड़ा शुरू कर दिया जिससे गुस्साये पड़ोसियों ने अशोक पर बाल्टी से हमला कर दिया। बाल्टी सीधे नाक पर लगी और नाक का कुछ हिस्सा कटकर अलग हो गया। अशोक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।













Click it and Unblock the Notifications