दिल्ली की मंडी में आज नहीं बिकेगा प्याज, व्यापारी हड़ताल पर
आज राजधानी दिल्ली की सब्जी मंडी में प्याज नहीं बिकेगा क्योंकि दिल्ली में प्याज के व्यापारियों ने बुधवार से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। व्यापारी प्याज की कीमत बढ़ने पर आयकर अधिकारियों द्वारा डाले गए छापे से नाराज हैं। उनका कहना है कि उन्होंने प्याज की जमाखोरी नहीं की थी।
चैंबर ऑफ आजादपुर फ्रुट एंड वेजीटेबल सेलर्स के अध्यक्ष मीठा राम ने कहा कि वे अनिश्चित काल के लिए हड़ताल करेंगे।उन्होंने कहा कि उन्होंने जमाखोरी नहीं की। उनके पास जो भी भंडार होता है, उसे रोजाना बेचते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने सिर्फ प्याज की ही नहीं बल्कि व्यापारियों के पास उपलब्ध नकद की भी जांच की।
उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी यदि जमाखोरी पाई गई, तो वे हड़ताल वापस ले लेंगे।उन्होंने कहा कि कीमत इसलिए बढ़ी क्योंकि आपूर्ति कम थी।
इससे पहले नासिक के प्याज व्यापारी आयकर अधिकारियों के छापे के विरोध में सोमवार को हड़ताल पर चले गए थे, लेकिन बाद में उन्होंने हड़ताल वापस ले ली थी।आयकर अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में भी ऐसे छापे मारे हैं। प्याज का थोक भाव अभी 40-47 रुपये किलो चल रहा है और खुदरा बाजार में यह 55-60 रुपये किलो की दर से बिक रहा है।













Click it and Unblock the Notifications