आरुषि के पिता राजेश तलवार का ई-मेल आईडी हैक

राजेश तलवार ने बुधवार को नोएडा पुलिस को सूचना दी कि उनका हॉटमेल वाला ई-मेल अकाउंट हैक कर लिया गया है। उन्होंने कहा 23 दिसंबर की सुबह वो भौचक्के रह गए, जब उनके एक दोस्त ने उन्हें फोन किया और मदद देने की बात कही। उनके दोस्त के मुताबिक उन्हें राजेश तलवार का एक ईमेल मिला था, जिसमें यह लिखा था कि में देश से बाहर हूं और मुझे तत्काल मदद की जरूरत है।
राजेश ने बताया कि तभी उन्हें पता चला कि किसी ने उनका आईडी हैक करके ऐसा फेक मेल भेजा था। तलवार ने अपने आईडी के दुरुपयोग होने की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल पुलिस ने यह मामला साइबर सेल को सौंप दिया है। लेकिन सवाल यह उठता है कि इस मामले में भी तलवार इतने दिन तक शांत क्यों बैठे रहे।
गौरतलब है कि पिछले दिनों सीबीआई ने आरुषि हत्याकांड की फाइल को बंद करने की संस्तुति देते हुए राजेश तलवार पर शक की सुई घुमाई थी। उसके बाद कोर्ट न सीबीआई को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा था कि केस बंद करने की इतनी जल्दी भी क्या है।












Click it and Unblock the Notifications