मध्य प्रदेश में कमजोर पड़ी शीत लहर

भोपाल। मध्य प्रदेष में शीत लहर का असर कुछ कम हो चला है। इतना ही नहीं न्यूनतम तापमान में इजाफा होने के साथ अब धूप खिलने से भी राहत मिल रही है।उत्तर भारत के अन्य राज्यों के साथ मध्य प्रदेश भी पिछले एक पखवाड़े से शीत लहर की गिरफ्त में है और यहां न्यूनतम तापमान शून्य से भी नीचे पहुंच गया था। पिछले 24 घंटों में शीत लहर कुछ कमजोर पड़ गई है। यही कारण है कि न्यूनतम तापमान तीन और चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में सबसे ठंडा रीवा रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अब सिर्फ उत्तरी मध्य प्रदेश में ही शीत लहर का असर है।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटे में उत्तरी मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल आदि में शीत लहर का असर बने रहने के आसार है। इतना ही नहीं न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+