लखनऊ में पारा 1 डिग्री से नीचे पहुंचा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सभी स्थानों पर तापमान में कमी आने का सिलसिला जारी है। शीतलहर ने लोगों की जीना दूभर कर दिया है।पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ प्रदेश में सबसे सर्द स्थान रही, जहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। जानकारों के मुताबिक कई साल बाद लखनऊ के तापमान में इतनी गिरावट दर्ज की गई है।
इसके अलावा इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 3.8, बरेली का 3.6, गोरखपुर का 2.9 और वाराणसी का 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में शीतलहर कम से कम और तीन दिनों तक जारी रहेगी।मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड का असर देखा जा रहा है।
उधर सर्दी और कोहरे से राज्य में रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ आने और यहां से होकर जाने वाली कई रेलगाड़यिां तीन से आठ घंटे की देरी से चलीं।कड़ाके की सर्दी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को सर्दी से 13 लोगों की मौत की सूचना मिली। राज्य में ठंड से अब तक 103 लोगों की मौत की सूचना है।












Click it and Unblock the Notifications