पटना का पारा 4 डिग्री से नीचे पहुंचा

पटना। बिहार में सर्दी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 10 दिनों से राजधानी समेत राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में सर्दी का कहर जारी है। पटना का तापमान बुधवार को चार डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को पटना में सुबह का तापमान 3़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। गया का तापमान भी बुधवार को 3़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को वहां का तापमान 3़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वैज्ञानिकों का मामना है कि आसमान में बादल छाये रहने के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सर्दी और बढ़ने की संभावना है।इधर, सर्दी के कारण पटना में 32 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के अनुसार पिछले एक सप्ताह के दौरान पटना जिले में तीन लाख रुपये की लकड़ी जलाई जा चुकी है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलाधिकारियों से अलाव जलाने की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+