पटना का पारा 4 डिग्री से नीचे पहुंचा
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बुधवार को पटना में सुबह का तापमान 3़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। गया का तापमान भी बुधवार को 3़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार को वहां का तापमान 3़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
वैज्ञानिकों का मामना है कि आसमान में बादल छाये रहने के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सर्दी और बढ़ने की संभावना है।
इधर, सर्दी के कारण पटना में 32 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों के अनुसार पिछले एक सप्ताह के दौरान पटना जिले में तीन लाख रुपये की लकड़ी जलाई जा चुकी है।
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलाधिकारियों से अलाव जलाने की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications