कश्मीर में सर्दी से मामूली राहत, बर्फबारी की संभावना
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह से जबर्दस्त सर्दी का सामना कर रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली, हालांकि घाटी में मध्यम से भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
श्रीनगर में मौसम विभाग के सहायक मौसम विज्ञानी आर. एल.पंडिता ने आईएएनएस को बताया, "श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। जम्मू में यह 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से चार डिग्री सेल्सियस कम है।"
दोनों शहरों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य डिग्री सेल्सियस और 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।पंडिता ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 17.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जबकि कारगिल में यह शून्य से 15.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
उन्होंने कहा, "गुलमर्ग में बुधवार को तापमान शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में यह शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।"मौसम विज्ञानी ने बताया, "वर्तमान में राज्य के ऊपर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। ऐसे में अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बर्फबारी की संभावना है।"












Click it and Unblock the Notifications