युवा महोत्सव उदयपुर में, उपराष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

जयपुर। झीलों की नगरी के रूप में मशहूर राजस्थान के उदयपुर नगर में 12 से 16 जनवरी तक 16वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजित होगा। महोत्सव का उद्घाटन उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी बुधवार को अपराह्न उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में करेंगे। राज्यपाल शिवराज वी.पाटील व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ही केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री एम.एस.गिल भी उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। इस मौके पर राज्य के खेल एवं युवा मामलात के मंत्री मांगीलाल गरासिया भी मौजूद रहेंगे।

प्रतिवर्ष 12 जनवरी को आयोजित होने वाले इस युवा महोत्सव में इस बार करीब 5000 प्रतियोगी व अधिकारी भाग लेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव है जिसमें 18 प्रतिस्पद्र्घात्मक प्रतियोगिताओं सहित गैर प्रतिस्पद्र्घात्मक प्रतियोगिताएं, हस्तशिल्प एवं राष्ट्र के विविध व्यंजनों की प्रदर्शनी व बिक्री का 'युवाकृति' कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र होंगे।

पांच दिवसीय इस सांस्कृतिक महाकुंभ में 13,14 व 15 जनवरी को ख्यातनाम कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेगी। इस महोत्सव में भूटान, श्रीलंका व बांग्लादेश सहित पहली बार सात देशों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

उद्घाटन अवसर पर विभिन्न प्रदेशों के प्रतिभागियों द्वारा मार्चपास्ट किया जायेगा तत्पश्चात अतिथियों का उद्बोधन होगा। इस दौरान राष्ट्रीय युवा पुरस्कारों का वितरण भी होगा। वहीं समापन के मौके पर युवा महोत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये जायेंगे। समापन समारोह में वायुसेना के एयर शो, थल सेना के मोटर साइकिल सवारों का प्रदर्शन आदि आकर्षण के केन्द्र रहेंगे।

स्थानीय प्रतिभाएं भी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए शहर के फतहसागर पाल, सहेलियों की बाड़ी एवं शिल्पग्राम स्थलों के साथ ही बीएन कॉलेज में भी गैर प्रतिस्पद्र्घात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे। समारोह के दौरान कड़ी सुरक्षा के माकूल इन्तजाम किए गए हैं। वहीं झीलों के समीपवर्ती क्षेत्रों को भी सुरक्षित एवं दुर्घटना रहित बनाने के लिए पुलिस बल एवं गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है।महोत्सव में भाग लेने के लिए केन्द्र शासित राज्यों सहित 35 राज्यों से युवा एवं प्रतिभागी दल उदयपुर पहुंच चुके है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+