संघ को आतंकी घटनाओं से जोड़ना हास्यास्पद : गडकरी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मंगलवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को आतंकवादी घटनाओं से जोड़ना 'हास्यास्पद' है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह संघ की छवि खराब करने का 'कोई मौका छोड़ती नहीं' है।आतंकी गतिविधियों में स्वामी असीमानंद के कथित कबूलनामे का प्रत्यक्ष रूप से हवाला न देते हुए गडकरी ने संकेत दिया कि किसी व्यक्ति के करारनामे को किसी संस्था से नहीं जोड़ा जा सकता।
उन्होंने कहा कि एक संस्था में अलग अलग मनोदशा के लोग काम करते हैं और यदि एक व्यक्ति जो अपने छात्र जीवन में आक्रामक अथवा आतंकवादी रहा हो वह आगे भी अपने इस रूप को जारी रख सकता है।गडकरी ने कहा, "आरएसएस एक राष्ट्रव्यापी देशभक्त संगठन है।" उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक छात्रों सहित लाखों विद्यार्थी आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिरों में पढ़ाई करते हैं।
उन्होंने कहा कि यह किताब लोगों को आरएसएस के बारे में आसानी से समझा पाएगी। इस किताब को 'सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज इन मुम्बई' के संस्थापक सदस्य और आरएसएस प्रचारक रतन शारदा ने लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications