यहां बैंक में भी ताला नहीं लगता!
इस परंपरा का पालन अब यहां खुलने वाले एक बैंक की शाखा में भी पूरी आस्था और भक्ति के साथ किया जा रहा है। कुछ दिन पहले यहां यूको बैंक की शाखा शुरू की गई है और खास बात यह है कि इसके दरवाजे पर कोई ताला नहीं लगता है। करीब 3000 लोगों की आबादी वाले इस अनूठे शहर में सबसे पहले यूको बैंक ने अपनी शाखा शुरू की है। बैंक की इस शाखा का उद्घाटन गत छह जनवरी को हुआ है।
स्थानीय धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए बैंक ने पिछले सप्ताह निर्णय लिया कि इस शहर में शुरू हुई उसकी शाखा के सामने के दरवाजे पर कोई ताला नहीं लगेगा। एक अधिकारी ने बताया, "बैंक के मुख्य द्वार पर कोई ताला नहीं है लेकिन नकदी डिब्बों और अंदर रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाना जरूरी थे।" वैसे एहतियातन यूको बैंक के छह सदस्यीय कर्मचारीमंडल में से कोई न कोई हर समय बैंक के शाखा परिसर में रहता है।
बैंक के शाखा प्रबंधक यू.के. शाह कहते हैं कि यह इस शहर का पहला बैंक है और वह उसके विकास के प्रति आशावान हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 200 से ज्यादा ग्राहक बैंक से जुड़े हैं। शाह ने कहा कि जल्दी ही वहां एक एटीएम की भी व्यवस्था की जाएगी।
वैसे बिना ताले के बैंक से स्थानीय व जिला पुलिस अधिकारी खुश नहीं हैं और उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से सावधानी बरतने के लिए कहा है।













Click it and Unblock the Notifications