घने कोहरे ने रोकी दिल्ली की रफ्तार, ट्रेने रद्द, फ्लाइट्स लेट
नई दिल्ली। कड़कड़ाती सर्दी और घनो कोहरे ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। राजधानी दिल्ली की शनिवार सुबह भारी कोहरे के साथ हुई है। कोहरे की भव्यता इतनी ज्यादा है कि 50 मीटर के ज्यादा की दृश्यता समाप्त हो गई है। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा प्रभावित यातायात सेवाएं। ट्रेन और विमानों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। आपको बता दे कि दिल्ली से होकक जाने वाली लगभग 47 ट्रेनें रद्द कर दी गई है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली आने-जाने वाली लगभग 50 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि कई ट्रेनें तकरीबन 30-30 घंटे की देरी से चल रही हैं।
पढ़े : गया का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा
कोहरे के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई) पर कई उड़ानें लेट हुई हैं। शुक्रवार रात को ही कोहरे ने राजधानी को अपनी आगोश में ले लिया था। सुबह 11.00 बजे तक भी रनवे पर विजिबिलिटी काफी कम है, जिससे उड़ाने प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, 'जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा कोहरा छंटता जाएगा लेकिन सर्दी का असर आने वाले दिनों में भी बरकरार रहेगा।' दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications