गया का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा
पटना। बिहार शुक्रवार को भी शीतलहर की चपेट में रहा। ठंडी हवाओं के कारण लोगों ने घरों में दुबके रहना ही बेहतर समझा। गया का तापमान लुढ़ककर तीन सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक शुक्रवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। पटना में सुबह का तापमान जहां 5़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं गया का तापमान गिरकर 2़ 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।
इस बीच पटना समेत राज्य के करीब सभी क्षेत्रों में बादल छाये रहने और 10 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण लोग घर में दुबके रहे हैं। राज्य में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में काफी कम अंतर होने के कारण लोग 24 घंटे ठंड से ठिठुर रहे हैं।
मौसम विभाग के एक अधिकारी की मानें तो अगले 24 घंटे तक शीतलहर का प्रभाव रहेगा तथा तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। धूप निकलने के आसार नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications