बिनायक सेन पर 'गलती' सुधारने के मूड में चिदंबरम
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदम्बरम ने मंगलवार को कहा कि नक्सलियों के साथ सम्बंध रखने पर मानवाधिकार कार्यकर्ता बिनायक सेन को यदि गलत तरीके से सजा दी गई है तो इसे कानूनी तरीके से सुधारा जाएगा।
चिदम्बरम ने कहा, "यदि उन्हें गलत तरीके से दोषी ठहराया गया है तो इसे कानूनी तरीके से सुधारा जाएगा।" उन्होंने कहा कि डॉक्टर सेन को कानून की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराया गया है और "जो लोकतंत्र में विश्वास करते हैं तो उन्हें लोकतंत्र की प्रक्रिया का भी सम्मान करना चाहिए।"
चिदम्बरम अपने मंत्रालय की मासिक रिपोर्ट पेश करते समय पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि गत 24 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ की एक न्यायालय ने सेन (59) को राजद्रोह और नक्सलियों के साथ सम्पर्क रखने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।













Click it and Unblock the Notifications