दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी

Winter
नई दिल्‍ली/लखनऊ। जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी और उत्‍तर-पूर्व की ओर से चल रही तेज हवाओं ने पूरे उत्‍तर भारत को चपेट में ले लिया है। राजधानी दिल्‍ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए राहत शिविर खचाखच भर गए हैं। राज्‍य सरकार ने जगह-जगह अलाव जलाने की व्‍यवस्‍था की है।

दिल्‍ली में रविवार 2 जनवरी इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां पारा पहली बार 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे गया। दिन भर बदली छायी रही। वहीं लखनऊ, आगरा, बरेली और कानपुर में दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हो सके। सुबह करीब दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा और दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को करीब छह बजे से ही कोहरे ने कई शहरों को फिर ढक लिया।

क्लिक करें- मौसम से जुड़ी खबरें

यूपी के कई शहरों में जिलाधिकारियों ने स्‍कूल बंद कर दिए हैं। यहां अभी तक ठंड से पांच लोगों की मौत की खबर है। राज्‍य में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को लखनऊ का न्‍यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा। यूपी में उरई सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्‍यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्‍तर प्रदेश के कई शहरों में अगले चार-पांच दिनों तक ठंड इसी प्रकार जारी रहेगी। धूप निकलने के आसार कम हैं। रात्रि एवं सुबह के दौरान घना कोहरा छाया रहेगा।

घने कोहरे के कारण रविवार को कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से उड़ीं। वहीं रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित रहा। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस समय तीन दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट चल रही हैं। इनमें ज्‍यादातर ट्रेनें लंबी दूरी की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+