क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

चंडीगढ़ : बारिश ने तोड़ा पिछले 8 साल का रिकॉर्ड

Google Oneindia News

चण्डीगढ़। बढ़ती सर्दी ने आम जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उत्तर भारत में बारिश और सर्दी का कहर जारी है। चण्डीगढ़ में दिसम्बर में हुई बारिश ने पिछले आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार दिसम्बर में यहां सबसे ज्यादा 58.1 मिलीमीटर बारिश हुई। बुधवार रात से शुक्रवार सुबह तक इतनी बरसात दर्ज की गई है।

इससे पहले दिसम्बर 2003 में यहां 15.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में भी गुरुवार सुबह से मध्यम से लेकर भारी बारिश हुई। चण्डीगढ़ में शुक्रवार को भी बादल छाए रहे। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

<strong>पढ़े : साल 2010 में किसका बजा बैड?</strong>पढ़े : साल 2010 में किसका बजा बैड?

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। इस वजह से मौसम साफ हो गया और तापमान बढ़ रहा है।"उन्होंने बताया, "इलाके में शुक्रवार शाम को हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद मौसम सूखा होगा और आने वाले दिनों में घना कोहरा छाएगा।"

बारिश के कारण सड़क, रेल व हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।हरियाणा के अम्बाला में शुक्रवार सुबह तक 32 मिलीमीटर बारिश और नो डिग्री सेल्सिस तापमान दर्ज किया गया।करनाल में 16 मिलीमीटर बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हिसार में 20.2 मिलीमीटर बारिश और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस व 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लुधियाना में 13.4 मिलीमीटर बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो उत्तर-पश्चिम पंजाब के इस इलाके के दिसम्बर आखिर के सामान्य तापमान से चार डिग्री ऊपर है।

Comments
English summary
This union territory witnessed its rainiest December of the last eight years as it received 58.1 mm rainfall - all from Wednesday night till Friday morning.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X