पत्नी का ईमेल पढ़ना कानूनन जुर्म?
बिना
इजाज़त अपनी पत्नी के ईमेल अकाउंट में लॉगइन करना और उसकी ईमेल पढ़ना महंगा पड़ सकता है.अमरीका में ऐसा करने के लिए 33 साल के लियॉन वाकर को कोर्ट में पेशी देनी होगी. id="toptextpromo">बताया
जा रहा है कि लियॉन वाकर को दरअसल शक था कि उनकी पत्नी का किसी और व्यक्ति से संबंध है. सो उसने पत्नी का ईमेल आकाउंट खोला और बकौल लियोन उसे इस बात का सबूत मिला कि पत्नी ने अपने पूर्व पति से फिर से रिश्ता बना लिया है. अभियोजन पक्ष का दावा है कि लियोन ने अपनी पत्नी का ईमेल अकाउंट हैक किया है. अब उनके खिलाफ़ उस क़ानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जिसका इस्तेमाल हैकिंग और इंटरनेट पर होनी वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए किया जाता है. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वकील
का तर्क है कि पती-पत्नी एक ही कम्प्यूटर इस्तेमाल करते थे और एक ही छत के नीचे रहते थे, इसलिए ये क़ानून लियोन पर लागू नहीं होता. लियोन का कहना है कि उसने केवल पत्नी के ईमेल पासवर्ड का इस्तेमाल किया था. मुकदमा फऱवरी में शुरु होगा लेकिन ये मामला अभी से चर्चा का विषय बना हुआ है. ये मामला सामने आने के बाद समाज में इसे लेकर बहस हो रही है कि आपकी ऑनलाइन निजता को क़ानून किस हद तक आपके परिवारवालों के दख़ल या नज़र से बचा सकता है.











Click it and Unblock the Notifications