टाइम का 'पर्सन ऑफ द इयर' सिर्फ जूलियन असांजे?

Julian Assange
कुआलालंपुर। विकीलीक्स हीरो जूलियन असांजे को दुनिया भर के लोग पर्सन ऑफ द इयर मानते हैं। ये बात लोग अपने-अपने ढंग से अभिव्यक्त कर रहे हैं। टाइम मैगजीन ने असांजे को एक बार पर्सन ऑफ द इयर घोषित करने के बाद फेसबुक के संस्थापक ज्यूकरबर्ग को पर्सन ऑफ द इयर बना दिया।

लेकिन मलेशियाई मूल के एक बधिर कलाकार सिर्फ और सिर्फ असांजे को ही इसके योग्य मानते हैं। उन्होने इसी आशय से असांजे का एक चित्र बनाकर 'टाइम' को भेजा और पत्रिका ने इसे अपने कवर पेज पर जगह दी है। 'टाइम' के साल के अंतिम अंक के मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित विकिलीक्स वेबसाइट के संस्थापक जूलियन असांजे का चित्र मलेशियाई मूल के एक बधिर कलाकार ने बनाया है।

स्थानीय समाचार पत्र 'द स्टार' के मुताबिक लिम ने तीन दिन की कड़ी मेहनत से असांजे के छह चित्र बनाए थे और एक प्रति इस महीने की शुरुआत में पत्रिका प्रबंधन को भेजी थी। लिम ने समाचार पत्र से कहा, "मैं इस बात को अभिव्यक्त करना चाहता था कि असांजे को 'पर्सन ऑफ द इयर' माना जाना चाहिए। मुझे इस बात की उम्मीद नहीं थी कि मेरे द्वारा बनाया गया चित्र पत्रिका में प्रकाशित होगा क्योंकि इसके लिए उनके पास कलाकारों की पूरी टीम मौजूद है।"

न्यूयार्क में रह रहे लियोन लिम द्वारा बनाया गया असांजे का चित्र टाइम पत्रिका के (27 दिसम्बर-3 जनवरी) मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित किया गया है। लिम ने जूलियन असांजे को प्रत्यक्ष रूप से कभी नहीं देखा। लेकिन अमेरिका के गोपनीय कूटनीतिक दस्तावेजों का खुलासा करके दुनियाभर की राजनीति में उथल-पुथल मचाने वाले असांजे का चित्र उन्होने अपने मन में साकार करके बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+