क्रिसमस पर आग से 134 वर्ष पुराना गिरजाघर नष्ट
बोगोटा, 27 दिसम्बर। कोलम्बिया के मनिजालेस शहर में वर्ष 1876 में निर्मित एक प्राचीन गिरजाघर आग में जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक गिरजाघर के पादरी गिलबटरे लोपेज ने बताया कि गिरजाघर में आग क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लगी थी जिसमें यह लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इस गिरजाघर को वर्ष 1983 में देश की ऐतिहासिक इमारतों में शामिल किया गया था। गिरजाघर में मौजूद कुछ दुर्लभ कलाकृतियों को नष्ट होने से बचा लिया गया है।
पिस एक्स गिरजाघर को मुख्य रूप से लकड़ी और बांस से तैयार किया गया था। जांचकर्ता आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने के समय गिरजाघर खाली था।













Click it and Unblock the Notifications