विकीलीक्स हीरो असांजे को पैसे की किल्लत, बेचेंगे आत्मकथा
पिछले दिनों यूके में गिरफ्तार किये गए असांजे 16 दिसम्बर को जेल से रिहा हो चुके हैं। इस समय असांजे पूर्वी इंग्लैंड में अपने एक मित्र के यहां रह रहे हैं। असांज को काफी कड़ी शर्तो पर जमानत दी गई है। शर्तो में हर रोज पुलिस को रिपोर्ट करना और एक इलेक्ट्रॉनिक टैग पहनना शामिल है।
असांजे ने इस करार के बारे में बताया कि उन्हें अपने ऊपर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से लड़ने के लिए पैसों की जरूरत है। असांज ने 'द संडे टाइम्स' से कहा, "मैं इस किताब को नहीं लिखना चाहता था लेकिन मुझे लिखना पड़ रहा है। मैं कानूनी खर्च के रूप में दो लाख डॉलर पहले ही खर्च कर चुका हूं और मुझे खुद का बचाव करने और विकिलीक्स को जारी रखने की जरूरत है।"
39 वर्षीय असांजे ने कहा कि उन्हें अमेरिकी प्रकाशक 'अल्फ्रेड नोफ' से 8 लाख डॉलर मिलेंगे और ब्रिटेन के 'कैनोनगेट' के साथ हुए करार से 5 लाख डॉलर प्राप्त होंगे। इन करारों से प्राप्त होने वाली कुल राशि 15 लाख डॉलर से ऊपर होगी। असांजे को एक ब्रिटिश अदालत ने पिछले सप्ताह जमानत पर रिहा कर दिया था। असांजे अपने काम को जारी रखने के लिए संकल्परत है।













Click it and Unblock the Notifications