दिल्ली की सर्दी ने तोड़े सारे रिकार्ड, पारा पहुंचा 5.2 डिग्री
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सर्दी का कहर जारा है। दिसंबर का महीना अपने अंतिम दौर पर है लेकिन सर्दी अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। बुधवार की सुबह दिल्ली वालों के लिए अब तक की सर्दी की सबसे सर्द सुबह थी। तापमान में आज और गिरावट आई और पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया जो मौसम का सबसे कम तापमान था। इसके अलावा आकाश में छाए कोहरे से दृश्यता कम हो गई। आज सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जबकि कल का न्यूनतम तापमान 6.8 दर्ज किया गया था। इससे पहले 11 दिसंबर को तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा था।
यही हाल दिल्ली के आस-पास इलाकों का भी है, जयपुर में भी मंगलवार को भी सर्दी का कहर जारी रहा। मंगलवार को भी तापमान में गिरावट रही। दिन का तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान गिरकर 6 डिग्री पर आ गया। सर्दी के कहर के कारण सबसे ज्यादा रेल और वायु यातायात प्रभावित हुआ है, सभी गाड़ियां और विमान अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे के विलंब में चल रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications