बांग्लादेश में नौका डूबी, 35 मरे

अधिकारियों का कहना है कि एक मालवाहक पोत से टकराने के बाद यात्रियों के भरी नौका डूब गई. यह दुर्घटना ढाका से 240 किलोमीटर दूर अलीपुर में सुरमा नदी में हुई.
अधिकारियों का कहना है कि यह अभी पता नहीं चल सका है कि नौका में कुल कितने लोग सवार थे. पुलिस के अनुसार इस नौका पर ज़्यादातर मज़दूर सवार थे. मरने वालों में अधिकांश महिलाएँ और बच्चे हैं.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार पुलिस अधिकारी जाने आलम का कहना है कि दुर्घटना दूसरस्थ इलाक़े में हुई है और वहाँ पहुँचने में काफ़ी समय लग जाएगा. उनका कहना है कि यह दुर्घटना स्थानीय समय के अनुसार रात नौ बजे हुई है.
बांग्लादेश में दो सौ से अधिक नदियाँ हैं. सावधानी की कमी और क्षमता से अधिक यात्रियों की वजह से बांग्लादेश से अक्सर नौका दुर्घटना की ख़बरें आती रहती हैं.












Click it and Unblock the Notifications