क्रिसमस पर हमले की तैयारी?

क्रिसमस पर हमले की तैयारी?
स्टॉकहोम धमाके में भी अल क़ायदा का हाथ माना जा रहा हैअंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसी इंटरपोल ने इसकी पुष्टि की है कि उसे अमरीका और यूरोप स्थित अल क़ायदा इकाई की ओर से संभावित हमले की जानकारी मिली है.इराक़ की राजधानी बग़दाद स्थित इंटरपोल कार्यालय को इस कथित धमकी की सूचना बुधवार को मिली.इराक़ के आंतरिक सुरक्षा मामलों के मंत्री जवाद अल बोलानी ने समाचार एपी से बातचीत में कहा था कि चरमपंथियों ने यह बात स्वीकार की है कि क्रिसमस के समय आत्मघाती हमलों की योजना बनाई गई है.

उन्होंने बताया कि इराक़ी अधिकारियों ने पकड़े गए चरमपंथियों से पूछताछ में सामने आई जानकारी इंटरपोल को दे दी है.इराक़ी मंत्री बोलानी ने बताया कि इराक़ ने अमरीका और यूरोपीय देशों को संभावित ख़तरे के प्रति आगाह कर दिया है.बोलानी के मुताबिक़ पकड़े गए कई चरमपंथी अपने को उस इकाई का हिस्सा बताते हैं, जो अल क़ायदा के वरिष्ठ नेताओं से सीधे आदेश प्राप्त करते हैं. इनमें से एक चरमपंथी ट्यूनीशिया का था.

उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन सा यूरोपीय देश निशाने पर है और न ही उनके पास चरमपंथियों से मिली जानकारी की पुष्टि का कोई रास्ता है.इराक़ी आंतरिक सुरक्षा मामलों के मंत्री ने यह भी बताया था कि स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में पिछले सप्ताह हुआ आत्मघाती बम हमला इसी कथित योजना का हिस्सा था.अधिकारियों के मुताबिक़ वे इस बात को लेकर क़रीब-क़रीब आश्वस्त हैं कि हमलावर इराक़ में जन्मा तैमूर अब्दुल वहाब अब्दाली था, जो स्वीडन में पला बढ़ा और ब्रिटेन में रह रहा था.

स्टॉकहोम में उस कार में धमाका हुआ था, जो अब्दाली की थी, लेकिन इससे पहले पास ही हुए एक धमाके में हमलावर भी मारा गया. इस धमाके में दो लोग घायल भी हुए.अधिकारियों का मानना है कि हमलावर ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को मारना चाहता था. अधिकारियों को संदेह है कि हमले का निशाना सेंट्रल ट्रेन स्टेशन या कोई चर्चित डिपार्टमेंटल स्टोर था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+