दिल्ली की सड़कों से ब्लूलाइन बसों की विदाई तय

पहले चरण में बुधवार से 823 ब्लूलाइन बसें सड़कों पर नहीं उतरीं। सरकार का कहना है जैसे ही ब्लूलाइन बस के परमिट की अवधि खत्म हो जाएगी, वह बस सड़क से हटा दी जाएगी। मंगलवार को 823 ब्लूलाइन बसों के परमिट की वैधता खत्म हो गई है इसलिए बुधवार को ये बसें सड़कों पर नहीं उतरीं।
इन बसों से हुई दुर्घटनाओं के कारण दिल्ली की ये ब्लू बसें किलर बसों के नाम से ज्यादा मशहूर हो गईं थीं। सरकार पर इन बसों को दिल्ली की सड़कों से हटाने का बड़ा दबाव था। दिल्ली के परिवहन मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने कहाकि है कि किसी भी ब्लूलाइन के परमिट को रीन्यू नहीं किया जाएगा और सरकार अब अस्थायी परमिटों के लिए कोर्ट में आवेदन नहीं करेगी।
यानी जैसे ही बस के परमिट की वैधता खत्म हो जाएगी उसे सड़के से हटा लिया जाएगा। 31 जनवरी तक तीन चरणों में ब्लू लाइन बसों को दिल्ली की सड़कों से विदा कर दिया जाएगा। 1212 बसों को 31 दिसम्बर तक सड़कों से हटा लिया जाएगा और बाकी 1040 बसों की 31 जनवरी तक विदाई कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications