ओबामा से जुड़ी स्वर्ण मंदिर की खबर टाइम पत्रिका में

'ओबामा ने स्वर्ण मंदिर नहीं जाने का फैसला किया' शीर्षक से प्रकाशित समाचार को 10 प्रमुख समाचारों में शामिल करने का कारण बताते हुए पत्रिका ने कहा कि अमृतसर का स्वर्ण मंदिर सिखों की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की नवम्बर में हुई भारत यात्रा के दौरान उनके स्वर्ण मंदिर जाने की संभावना थी।
पत्रिका ने कहा, "राजनीतिक कारणों से यह योजना कार्यान्वित नहीं की गई। माना जा रहा है कि स्वर्ण मंदिर में जाने के लिए सिर ढकने की परंपरा के कारण ओबामा के लिए इस मंदिर में जाने की योजना रद्द की गई थी हालांकि व्हाइट हाउस ने इस बात से इंकार किया था।"
पत्रिका ने कहा, "अमेरिका में सिक्खों को अक्सर मुसलमान मान लिया जाता है। इसके अलावा ओबामा के बारे में जब तब उनके मुसलमान होने या न होने की खबरें छपती रहती हैं। कई बार उन्हें गुप्त मुस्लिम माना जाता है।"












Click it and Unblock the Notifications