यू के सिन्हा होंगे सेबी के नए चेयरमैन
नई दिल्ली। भारतीय उद्योग जगत के लिए खुशखबरी है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नए चेयरमैन यूके सिन्हा होंगे। 17 फरवरी 2011 को वर्तमान चेयरमैन सीबी भावे का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है जिसके बाद यूके सिन्हा फरवरी में सेबी चेयरमैन का कार्यभार संभालेंगे। यू के सिन्हा इस समय यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी के सीएमडी हैं।
इससे पहले वह वित्त मंत्रालय में कैपिटल मार्केट के ज्वॉइंट सेक्रेटरी इंचार्ज के तौर पर काम कर चुके हैं। यूके सिन्हा 1976 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी है। कैबिनेट सचिव के.एम.चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली 25 सदस्यीय कमेटी ने यूके सिन्हा के नाम पर मुहर लगाई है।













Click it and Unblock the Notifications