देहरादून : हॉलीवुड फिल्म देखकर पति ने किए थे पत्नी के टुकड़े
देहरादून। देहरादून अनुपमा हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला सच सामने आया है कि खूनी पति राजेश ने अपनी पत्नी अनुपमा के शरीर के टुकड़े एक हॉलीवुड फिल्म को देखने के बाद किए थे। इस बात का खुलासा खुद राजेश ने पेशी के दौरान किया है। उसके लैपटॉप से एक हॉरर हॉलीवुड फिल्म की क्लीपिंग भी बरामद की गयी है। मंगलवार को राजेश के बच्चों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां बच्चों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद बच्चों की कस्टडी उनके मामा और मामी को सौंप दी गई। अभियोजन पक्ष ने बच्चों को मीडिया और भीड़ से दूर रखने की गुजारिश की है। जबकि राजेश गुलाटी को सोमवार को ही चार दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।
इस केस में देहरादून के वकील आरोपी राजेश का केस लड़ने से पहले ही मना कर चुके हैं। देहरादून बार एसोसिएशन के सचिव राजीव शर्मा ने कहा कि इस घटना ने पूरी मानवता को झकझोर कर रख दिया है। राजीव शर्मा ने कहा कि बार कोशिश करेगा कि राजेश गुलाटी को किसी तरह की कानूनी मदद ना मिल पाए। इस मामले में एक और बात सामने आ रही है कि हत्यारे राजेश गुलाटी ई मेल के जरिये कथित तौर पर अपनी दूसरी पत्नी झूमा दत्ता के भी संपर्क में भी था। आपको बता दें कि देहरादून में पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने करीब दो महीने पहले अपनी पत्नी अनुपमा की गला घोटकर हत्या कर दी और उसकी लाश के 72 टुकड़े कर डीप फ्रीज़र में डाल दिया था।













Click it and Unblock the Notifications