भारत, पाकिस्तान का दौरा करेंगे चीनी प्रधानमंत्री
बीजिंग।
चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ द्विपक्षीय सम्बंधों में मजबूती के लिए 15 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक भारत व पाकिस्तान के आधिकारिक दौरे पर होंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जियांग यू के हवाले से रविवार को कहा था कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने जियाबाओ को आमंत्रित किया है। id="toptextpromo"> ने कहा था कि वेन दोनों नेताओं के साथ द्विपक्षीय तथा सामूहिक चिंता के अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।अपने भारत दौरे के दौरान वेन भारत-चीन कूटनीतिक सम्बंधों की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और समाज के सभी तबके के भारतीय नागरिकों से मुलाकात करेंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>
पाकिस्तान
में वेन चीन-पाकिस्तान व्यापार शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और उन लोगों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने दोनों देशों के बीच रिश्ते में सहयोग दिया है। जियांग ने कहा, "मैं मानता हूं कि वेन के दौरे से दोनों देशों के साथ चीन के रिश्ते मजबूत होंगे और क्षेत्रीय शांति, विकास व स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।"











Click it and Unblock the Notifications