विकिलीक्स के लिए साइबर हमले करने वाला किशोर गिरफ्तार

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार समझा जाता है कि क्रेडिट कार्ड कम्पनियों की वेबसाइट्स पर यह हमला विकिलीक्स को दी जाने वाली अनुदान राशियों का निस्तारण करने से इंकार करने की प्रतिक्रिया स्वरूप किया गया है।
डच दैनिक 'डी वोल्क्सक्रांट' ने एक रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा है कि गिरफ्तार किशोर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस को संदेह है कि वह हैकरों के उस बड़े समूह से सम्बद्ध है, जिसके खिलाफ जांच चल रही है।
अखबार ने कहा है कि किशोर के पास से कई कंप्यूटर और यूएसबी मेमोरी उपकरण बरामद किए गए हैं। किशोर को रोटरडैम में अदालत में पेश किए जाने की सम्भावना है। 'एनॉनिमस' नामक प्रतिबंध विरोधी हैकरों का समूह मास्टरकार्ड और वीजा की वेबसाइट को अस्थायी रूप से निष्क्रिय करने में सफल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications