कौन कितना भ्रष्ट्र है, हमें पता है : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। इलाहाबाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट्राचार को लेकर जंग छिड़ गई है, दोनों ही अपने-अपने हिसाब से तर्क देने में जुटे हैं। इसी सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट ने एक अर्जी खारिझ कर दी जिसको की भ्रष्टाचार पर टिप्पणी के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट पर की गई टिप्पणी वापस लेने से इनकार करते हुए कहा कि सबको पता है कि कौन सा जज भ्रष्ट है और कौन नहीं। हमें मालूम के किस के पैर किस दलदल में और कितनी दूरी तक धंसे हुए हैं। अदालत ने हाई कोर्ट की याचिका पर कहा कि यह समय प्रतिक्रिया व्यक्त करने का नहीं बल्कि आत्मविश्लेषण करने का है।
जस्टिस मार्कडेय काट्जू ने कहा कि आखिर वह क्यों हाई कोर्ट की बदनामी चाहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जज भ्रष्ट नहीं होते। कोर्ट में अच्छे न्यायाधीश भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि जस्टिस काट्जू के पिता जस्टिस एसएन काट्जू इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज थे। उनके चाचा जस्टिस बीएन काट्जू भी इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे। खुद मार्कडेय काट्जू सुप्रीम कोर्ट आने से पहले वर्ष 2004 में इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पद पर थे।गौरतलब है कि 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के कुछ न्यायाधीशों की ईमानदारी पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि वहां कुछ गड़बड़ है। वहां साफ-सफाई की जरूरत है।













Click it and Unblock the Notifications