अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण विफल

बयान में कहा गया है, "विस्तृत विश्लेषण जारी है। इस अभियान के दौरान कम्पोजिट रॉकेट मोटर, स्वदेशी प्रौद्योगिकी से निर्मित रिंग लेजर गाइरो-आधरित नेवीगेशन प्रणाली और रोड मोबाइल लांच जैसी कई नई प्रौद्योगिकियों का परीक्षण किया गया था।"
बयान में कहा गया है, "इनमें से बहुत सी नई प्रौद्योगिकियां पहले सफल साबित हो चुकी हैं।" 2,500 से 3,000 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकने की क्षमता वाली इस मिसाइल का परीक्षण वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया था। सूत्रों ने बताया कि अग्नि 2 प्लस मिसाइल, अग्नि 2 और अग्नि 3 के बीच की कड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications