हरियाणा में ऑरकेस्‍ट्रा पार्टी की आड़ में चल रहा सेक्‍स रैकेट

Sex racket busted
सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले की न्‍यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी के एक मकान में ऑरकेस्‍ट्रा पार्टी की आढ़ में सेक्‍स रैकेट चल रहा था, जिसका भांडा फोड़ पुलिस ने गुरुवार को किया। स्‍थानीय सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापा मारा और वेश्यावृति के ठिकाने का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से दो युवतियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा यादव ने बताया कि वह देर रात्रि को गश्त के दौरान बरनाला रोड़ के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान किसी मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि नई हाउसिंग बोर्ड स्थित एक मकान में वेश्यावृति का धंधा हो रहा है। इस सूचना के आधार पर उन्होने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर दबिश दी।

सेक्‍स रैकेट संचालक की पत्‍नी भी शामिल

पुलिस ने मौके से रिंकी, सुमन को गोबिंद व बलजिंद के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पाया। इसके अलावा पुलिस ने वेश्यावृति का अड्डा चलाने वाले काशीनाथ पुत्र आशुतोष निवासी जलधा, पश्चिमी बगाल को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रिंकी, वेश्यावृति के अड्डा संचालक काशीनाथ की पत्नी है। जबकि सुमन पत्नी विजय दिल्ली की रहने वाली है। इसके अलावा पकड़े गए दो युवकों बलजिंद्र पुत्र चरणसिंह निवासी खैरपुर का और गोबिंद पुत्र टेकचंद कोटली का रहने वाला है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वेश्यावृति अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है, सभी आरोपियों को आज सिरसा अदालत में पेश किया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पुछताछ में स्वीकारा की कि वे सिरसा में पिछले काफी समय से ऑरकेस्‍ट्रा की आड़ में अनैतिक धंधा चला रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+