अमेरिका एयरपोर्ट पर भारतीय राजदूत मीरा शंकर से बदसलूकी

वेबसाइट 'यूएसएटुडे डॉट कॉम' ने खबर दी है कि मीरा पिछले सप्ताहांत में जैक्सन में थीं। उन्हें मिसीसिपी स्टेट विश्वविद्यालय के 'इंटरनेशनल सिक्युरिटी स्टडीज' में वक्तव्य के लिए आमंत्रित किया गया था।
उन्होंने 'एक्जीक्यूटिव लेक्चर फोरम ऑफ जैक्सन' में संबोधन दिया लेकिन जब वह वहां से लौटीं तो हवाईअड्डे पर उनके साथ अभद्र व्यवहार हुआ। जब वह जैक्सन-एवर्स अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचीं तो वहां मौजूद जांच अधिकारियों को कूटनीतिक दस्तावेज दिखाने के बावजूद उन्हें पंक्ति से अलग करके खड़ा किया गया और टटोलकर उनकी पूरी तरह तलाशी ली गई।
हवाईअड्डे पर पूरे शरीर की जांच करने वाले स्कैनर्स नहीं लगे थे। हवाईअड्डे पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मीरा ने साड़ी पहन रखी थी और सुरक्षा अधिकारियों ने उन्हें हाथों से टटोलकर तलाशी ली।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने मीरा से कहा कि उन्हें अलग से खड़ा करके तलाशी इसलिए ली जा रही है क्योंकि उन्होंने साड़ी पहन रखी है। इस बीच मिसीसिपी स्टेट विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेनोस रेडवेनी, शंकर को एक पत्र लिखकर उनसे इस घटना के लिए माफी मांगने की योजना बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications