ए राजा के घर पर CBI का छापा
नई दिल्ली। 2 जी स्पैक्ट्रम में बुरी तरह से फंसे ए राजा की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक राजधानी में ए राजा के घर पर सीबीआई ने आज सुबह छापा मारा है। सुबह साढे छह बजे छापे की कार्रवाई शुरू हुई। उनके चेन्नई स्थित घर पर भी सीबीआई ने छापा मारी की। पूर्व संचार मंत्री के सहयोगी रहे चार बडे अधिकारियों के यहां भी छापे डाले गए।
पढ़े : ए राजा के रोचक घोटाले के मजेदार किस्से
दिल्ली, गाजियाबाद सहित देश भर में आठ जगहों पर सीबीआई एक साथ छापेमारी की गई। आपको बता दें कि राजा पर संचार मंत्री रहते हुए 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी करके देश को एक लाख 76 हजार करोड़ रूपए का राजस्व नुकसान करने का आरोप है।













Click it and Unblock the Notifications