वाराणसी के शीतलाघाट पर धमाका, 1 मौत, यूपी में अलर्ट

लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) बृजलाल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, "धमाके में एक बच्ची की मौत हुई है। धमाका कम तीव्रता (लो इंटेनिसिटी) का था। धमाका किस चीज से किया गया, उसके बारे में अभी हम कुछ नहीं कह सकते।"
उन्होंने कहा कि धमाके में एक विदेशी नागरिक सहित 25 लोग घायल हुए हैं, जबकि अन्य लोग धमाके के बाद मची भगदड़ में घायल हुए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। लाल ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) वाराणसी परिक्षेत्र ने उन्हें बताया कि धमाके में इस्तेमाल पदार्थ को घाट की सीढ़ियों के बीच दरार में रखा गया था।
धमाके के तुरंत बाद यूपी पुलिस को एक ई-मेल मिला जिसमें आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने धमाके की जिम्मेदारी ली है। पुलिस के मुताकि धमाके के बाद चार जिंदा बम मिलने से यह साफ है कि यहां पर आतंकी संगठन द्वारा सीरियल ब्लास्ट करने की योजना थी। इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीमें पहुंच चुकी हैं। साथ ही शहर में जगह-जगह तलाशी अभियान शुरू हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications