मनमोहन-सरकोजी ने की न्यूक्लियर पॉवर प्लांट डील
नई दिल्ली। सोमवार का दिन भारत और फ्रांस के बीच काफी ऐतिहासिक रहा क्योंकि दोनों देशों के बीच न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर करार हो गया है। इस समझौते के तहत फ्रांस की परमाणु कंपनी अरेवा भारत में दो न्यूक्लियर पॉवर प्लांट लगाएगी। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में इसे एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
भारत यात्रा के तीसरे दिन सरकोजी ने प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं ने मसौदे को अंतिम रूप दिया। 9.3 बिलीयन डॉलर की इस डील के अन्र्तगत फ्रेंच कंपनी अरेवा महाराष्ट्र के जैतापुर में दो न्यूक्लियर पॉवर प्लांट लगाएगी। हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं ने परमाणु ऊर्जा के अलावा, अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग, बौद्धिक संपति अधिकार और सूचना प्रसारण क्षेत्र सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए।













Click it and Unblock the Notifications