निकोलस सरकोजी की पत्नी कार्ला ब्रूनी का काला चिट्ठा खुला
लंदन। फ्रांस की प्रथम महिला कार्ला ब्रूनी सरकोजी ने अपने पति और राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की भावनाओं को दरकिनार करते हुए छुट्टियों के दौरान अपने पूर्व प्रेमियों व उनकी पत्नियों को बतौर मेहमान अपने घर बुलाया था। 'कार्ला, ए सिक्रेट लाइफ' के मुताबिक फ्रांस की प्रथम महिला ब्रूनी ने गर्मियों की छुट्टियों के दौरान अपने तीन पूर्व प्रेमियों को अतिथि के तौर पर अपने घर बुलाया था।
वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक खोजी पत्रकार बेसमा लाहौरी ने अपनी पुस्तक 'कार्ला, ए सिक्रेट लाइफ' में इन बातों का खुलासा किया है। पुस्तक में दी गई जानकारियों के मुताबिक कार्ला के पूर्व प्रेमियों की सूची बहुत लंबी है, जिनमें प्रमुख रॉक स्टार मिक जैगर और एरिक क्लेप्टन शामिल हैं।
अपनी पुस्तक में लाहौरी लिखती हैं, "शादी के बाद से ही ब्रूनी किसी न किसी को अपने यहां बुलाकर निकोलस सरकोजी के लिए अतिरिक्त परेशानी खड़ी करती आई हैं। घर आने वालों में गायक, फोटोग्राफर, वकीलों के साथ साथ मीडिया और राजनीति से जुड़े लोग भी शामिल होते हैं।"













Click it and Unblock the Notifications