दिल्ली में ठंड और कोहरे से हुई दिन की शुरुआत

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस समय के औसत तापमान से एक डिग्री कम था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ था लेकिन पूरे दिन आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया।"
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों तक दिन के तापमान के स्थिर बने रहने की संभावना है। अधिकतम आद्रता 95 फीसदी दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications