सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य बनें भारत : सरकोजी
बेंगलूरू। चार दिन की भारत यात्रा पर आये फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने भारत की वकालत करते हुए कहा है कि सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता होनी चाहिए। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने इसरों में लगभग 500 वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए सरकोजी ने कहा कि भारत को ब्राजील, जर्मनी, जापान, अफ्रीका और अरब देशों के साथ सुरक्षा परिषद में स्थायी जगह मिलनी चाहिए।
असैनिक उपयोग के लिए परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल के लिए फ्रांस भारत में रिएक्टर स्थापित करेगा इसके लिए सरकोजी प्रधानमंत्री से मिलकर रिएक्टर सौदे पर हस्ताक्षर करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications