'बुर्जखलीफा' को भारतीयों ने किया हाईजैक!

दुबई। आप भी ये सोचकर हैरान हो गये ना, हम भी हो गये थे, दर असल बात ही ऐसी है क्योंकि दुनिया सबसे ऊंचे टावर बुर्ज खलीफा पर भारतीयों का साम्राज्य स्थापित हो गया है, अब आप पूछेंगे कैसे तो हम बताते हैं कि बुर्ज खलीफा में जगह खरीदने के मामले में भारतीय सबसे आगे निकल गये है। बुर्ज खलीफा के खुलने के पहले सात माह के दौरान इस इमारत में भारतीयो ने 79 लाख डॉलर मूल्य के फ्लैट खरीदे हैं। बुर्ज खलीफा में फ्लैट खरीदने वाले प्रमुख व्यक्तियो में लंदन में रहने वाले प्रवासी भारतीय राज कुंद्रा शामिल हैं। जिन्होंने ये फ्लैट अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी को तोहफे में दिया है।

पढ़े : शिल्पा को अब बेबी चाहिए

भारतीय मूल के स्थानीय उद्योगपति बीआर शेट्टी ने बुर्ज खलीफा की समूची 100वीं मंजिल ही खरीद ली है। शेट्टी न्यू मेडिकल सेंटर ग्रुप ऑफ कंपनीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। दान्यूब समूह के चेयरमैन रिजवान साजन ने भी हाल में इस टावर में एक अपार्टमेंट खरीदा है। जबकि भारत के पहले नंबर के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया UAE ने । UAE के नागरिको ने अभी तक टावर में 26.2 लाख डॉलर कीमत की जगह खरीदी । ऑस्ट्रेलियाई तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के लोगो ने 12.5 लाख डॉलर मूल्य की जगह खरीदी है। जबकि इसके बाद ओमान, चीन और ईरान का नंबर आता है।

बुर्ज खलीफा की खासियत है कि इसमें 30,000 घर है, नौ होटल और 900 स्टूडियो है। साथ ही दुनिया के इस सबसे ऊंचे टावर में विशिष्ट अरमानी आवास यानी 144 पूरी तरह फर्नीश्ड अपार्टमेंट हैं। साथ ही इसमें एक दुबई झील, चार स्विमिंग पूल, स्वास्थ्य एवं वेलनेस सुविधाएं भी हैं। इसकी 122वीं मंजिल पर एक बेहतर डाइनिंग रेस्तरां है। इसकी 124 वीं मंजिल से बाहर के दृश्य देखने के लिए दूरबीन लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+