जगन रेड्डी की 'इस्तीफ़ा' देने की घोषणा

उमर फ़ारूक़
बीबीसी संवाददाता, हैदराबाद
राज्य की राजनीति में जगन मोहन रेड्डी की अपनी अलग अहमियत कांग्रेस के लिए सिरदर्द भी हो सकता है.एक नाटकीय घटनाक्रम में जगन मोहन रेड्डी ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा देने की घोषणा कर दी है. जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाइएसआर रेड्डी के बेटे और कडप्पा से कांग्रेस पार्टी के सांसद हैं.उन्होंने सांसद के तौर पर अपना इस्तीफ़ा स्पीकर को भेजने की बात कही है.
पिछले साल सितंबर में अपने पिता की एक हवाई दुर्घटना में हुई अचानक मौत के बाद जगन रेड्डी ख़ुद राज्य का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते थे.पर्यवेक्षकों का मानना है कि कुछ समय से उनके कथनो के पार्टी विरोधी गतिविधियाँ माना जा रहा था और कई वरिष्ठ नेताओं का विचार था कि वो पार्टी के लिए एक मुसीबत बनते जा रहे हैं.कांग्रेस में उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की बात भी की जा रही थी.
जगन मोहन रेड्डी की माँ विजयालक्ष्मी रेड्डी पुलिवेंदुला से विधायक हैं.पिछले दिनों जगन मोहन रेड्डी के साक्षी टीवी पर कांग्रेस विरोधी कार्यक्रमों और सोनिया व राहुल गांधी की आलोचना के प्रसारित होने के बाद जगन मोहन रेड्डी ख़ासे दबाव में हैं.आंध्र प्रदेश में हाल में किरण रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाया गया है.जगन रेड्डी के इस्तीफ़े की ख़बर के बाद से उनके समर्थक उनके घर के बाहर इकट्ठा होने लगे हैं.












Click it and Unblock the Notifications