'मुन्नी' के लिए बदनाम हुई पाकिस्तान पुलिस...

स्थानीय टीवी के मुताबिक लाहौर के एक संगीत समूह की तीन नृत्यांगनाएं गुजरांवाला में एक विवाह समारोह में प्रस्तुति देने के लिए जा रही थीं लेकिन साधोकी थाने के अधिकारियों ने उन्हें रास्ते में ही एक चौकी पर रोक लिया और उन्हें थाने ले आए।
वे नर्तकियों के नृत्य का मजा लेने से खुद को नहीं रोक सके और उन्होंने उन तीनों से मलाइका अरोड़ा के लोकप्रिय गीत 'मुन्नी बदनाम हुई' पर एक-एक करके नृत्य पेश करने को कहा। जब तीनों ने उनकी इच्छा पूरी कर दी तब थाना प्रभारी ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल में डाल दिया।
तीनों नर्तकियों को दो दिन बाद भी जमानत पर रिहा नहीं किया गया। तब तीनों ने सत्र न्यायाधीश के समक्ष एक याचिका दायर की। न्यायाधीश ने उनकी कहानी सुनने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए।
गुजरांवाला के पुलिस अधिकारी तारिक मसूद यासीन ने एक जांच के बाद थाना प्रभारी आबिद फारुख सहित अन्य पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications