आंध्रा किंग किरण रेड्डी मिले यूपीए सुप्रीमो सोनिया से
सुबह करीब 10.30 बजे 10 जनपथ पहुचे रेड्डी ने सोनिया से करीब 30 मिनट तक बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस को मुश्किल में डालने वाले कडप्पा से लोकसभा सांसद जगनमोहन रेड्डी के मसले पर भी बातचीत हुई। जगनमोहन दिवंगत कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी के बेटे हैं।
जगन के स्वामित्व वाले 'साक्षी टीवी' ने बिहार चुनाव में राहुल के प्रचार अभियान को असफल बताया था और चुनाव में हार के लिए उनकी आलोचना की थी।
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सात रेसकोर्स रोड में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात की।अधिकारी ने कहा, "मुख्यमंत्री के कार्यभार संभालने के बाद यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मौजूदा गतिविधियों पर भी सामान्य बातचीत हुई।"
रेड्डी, केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम, कानून मंत्री एम. वीरप्पा मोइली, स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद और शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।मुख्यमंत्री चिदम्बरम से तेलंगाना क्षेत्र की स्थिति पर भी बातचीत कर सकते हैं। रेड्डी ने के. रोसैय्या के इस्तीफे के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।













Click it and Unblock the Notifications