मीरवाइज के सेमिनार में हुआ हंगामा
चंडीगढ़। हमेशा खूबसूरती के लिए जाने जाना वाला चंड़ीगढ़ उस समय एक हंगामे का गवाह बन बैठा जब एक सेमिनार के दौरान हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारूक को अपना भाषण देना था । कश्मीरी पंडितो ने वहां जमकर बवाल किया और मीरवाइज को बोलने नहीं दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हालात उस समय बिगड़ गए, जब एक समूह मंच की ओर बढ़ने लगा, जहां अलगाववादी नेता बैठे थे। समूह ने दोनों अलगाववादी नेताओं के साथ धक्कामुक्की की, लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंच को चारों ओर से घेर लिया। घटना उस समय घटी जब मीरवाइज ने 'कश्मीर और भारत पाकिस्तान संबंध" विषय पर बोलना शुरू ही किया था।













Click it and Unblock the Notifications