लखनऊ: टीचर की पिटाई से छात्रा ने दम तोड़ा

यह घटना मलिहाबाद के प्राथमिक विद्यालय की है। यहां शिक्षा मित्र राम रतन की पिटाई से कक्षा चार की छात्रा सुमन की मौत के मामले में पुलिस सोमवार देर रात उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया।
छात्रा के परिजनों का आरोप है कि गत 20 नवंबर को शिक्षा मित्र ने उनकी बेटी को सिर्फ इस बात के लिए डंडों से पीटा कि वह कुछ घरेलू कारणों के चलते चार दिन से स्कूल नहीं गई थी। छात्रा के पिता हरिकिशन का आरोप है कि पिटाई से आई अंदरूनी चोटों के कारण 21 नवंबर देर रात उनकी बेटी की तबियत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी शिक्षक को भी हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती जांच के आधार पर स्कूल की प्रधानाचार्य को मामले को दबाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications