हैदराबाद विस्फोट के आरोपी असीमानंद से ATS करेगी पूछताछ
हैदराबाद/जयपुर। शुक्रवार का दिन महाराष्ट्र एटीस के लिए सफलता का दिन था। उसने मक्का-मदीना विस्फोट के आरोपी असीमानंद को गिरफ्तार कर लिया है। हैदराबाद, अजमेर और मालेगांव में धर्मस्थलों पर हुए धमाकों के सिलसिले में गिरफ्तार जतिन चटर्जी उर्फ स्वामी असीमानंद से महाराष्ट्र एटीएस आज पूछताछ करेगी। असीमानंद को शुक्रवार को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया था। महाराष्ट्र एटीएस के सूत्रों ने बताया कि असीमानंद से पूछताछ के लिए सवाल तैयार किए गए हैं। मालेगांव में एटीएस की जांच अभी पूरी नहीं हुई है ऐसे में पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी इन धमाकों में असीमानंद का हाथ था या नहीं।
इससे पहले, सीबीआई ने उसे उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया गया। उसके पास फर्जी पहचान-पत्र, कोलकाता से जारी पासपोर्ट, हरिद्वार से जारी राशन कार्ड और मतदाता परिचय-पत्र मिला है। असीमानंद को स्वामी ओंकारनाथ के नाम से भी पहचाना जाता है। सीबीआई के अलावा उसे तीन राज्यों की पुलिस तलाश रही थी।













Click it and Unblock the Notifications