सेना का हेलिकॉप्टर गिरा, 12 की मौत

सुबीर भौमिक
बीबीसी संवाददाता, कोलकाता
अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला हैभारतीय वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर एमआई-17 पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इसमें सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई है.ईस्टर्न एयर कमांड के प्रवक्ता विंग कमांडर रंजीव साहू ने बीबीसी को बताया कि हेलिकॉप्टर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे भारत-चीन सीमा पर स्थित तवांग के नज़दीक एक गाँव बोडमीर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ.
प्रवक्ता के अनुसार हेलिकॉप्टर में दो पायलट के अलावा वायुसेना के नौ जवान और थलसेना का एक जवान सवार था.उनका कहना है कि अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है.सेना की दो टीमें घटनास्थल की ओर रवाना हुई हैं.जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है वह उस स्थान से दूर नहीं है जहाँ 1997 में भारत के एक मंत्री एनवीएन सोमू की एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी.वे उस समय चार लोगों को लेकर उड़ने वाले छोटे चीता हेलिकॉप्टर पर सवार थे.












Click it and Unblock the Notifications