DMK के ही हाथों में रहेगा सूचना मंत्रालय!
नई दिल्ली । काफी ना-नुकुर करते हुए आखिर कार सूचना मंत्री ए राजा ने इस्तीफा दे ही दिया लेकिन कहते हैं ना रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया, वो ही हाल डीएमके का है। राजा के इस्तीफे के बाद मंत्री पद कौन संभालेगा की कवायद तेज हो गई है। राजनैतिक गलियारे की सर्गर्मियां ये कहती है कि डीएमके कह रहा है कि राजा ने भले ही पद छोड़ा है लेकिन करूणानिधि सूचना मंत्रालय नहीं छोड़ने वाले हैं।
राजनैतिक समीकरण ये कह रहे हैं कि दूर संचार मंत्री का पद किसे सौंपा जाएगा, इस पर फैसला पार्टी आलाकमान करूणानिधि करेंगे। राजा के इस्तीफे के बाद से ही कई नेताओं के नाम रेस में आ गए हैं। मंत्री पद की दौड़ में करूणानिधि की बेटी कनीमोझी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।
इसके अलावा दयानिधि मारन, टीकेएस इलानगोवप के नाम भी मंत्री पद की दौड़ में हैं। गौरतलब है कि विपक्ष के भारी दबाव के चलते ए. राजा ने रविवार को दूर संचार मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। जितना विपक्ष का दवाब था उससे कहीं ज्यादा डीएमके पर कांग्रेस का दवाब था क्योंकि घोटालों में अशोक चव्हाण और सुरेश कलमाड़ी का नाम आने के बाद कांग्रेस ने दोनों मत्रियों से इस्तीफे ले लिये थे, ऐसे में डीएमके के आगे मजबूरी हो गई थी कि वो राजा को इस्तीफा देने के लिए कहे।













Click it and Unblock the Notifications