जरूरत पड़ी तो 2022 तक इंतजार करेंगे राहुल गांधी?

लखनउ। उत्‍तर प्रदेश में अपने बल पर सरकार बनाने के राहुल गांधी के इरादे बुलंद हैं। साथ में हौंसले भी। उन्‍हीं इरादों में कामयाब होने के लिए राहुल गांधी तब तक डटे रहेंगे, जब तक कांग्रेस को यूपी विधानसभा की सीटें भारी बहुमत से हांसिल नहीं हो जाती। जी हां उन्‍होंने यह बात खुद कही है, वो भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में।

गुरुवार को अचानक लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चौंका दिया। अमौसी एयरपोर्ट से निकलकर वो सीधे चिनहट स्थित आनंदी वॉटर पार्क पहुंचे, जहां प्रशिक्षण शिविर था। शिविर में उन्‍होंने कहा, "हम उत्‍तर प्रदेश में सरकार अपने बल बूते बनाएंगे। अगर 2012 में न सही, तो 2017 में, तब भी सफल नहीं हुए, तो हम 2022 तक इंतजार करने को तैयार हैं।"

यूवा कांग्रेस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती एक मजबूत संगठन खड़ा करने की है, सरकार बनाना पार्टी की प्राथमिकता नहीं। उन्‍होंने आगे कहा कि अब जाकर पार्टी ने सही दिशा पकड़ी है, बस हमें इसी तरह काम करते हुए अपने मिशन में कामयाब होना है।

राज्‍य सरकार फिर नाराज

सुरक्षा के प्रोटोकॉल को तोड़ कर इस तरह आने पर राज्‍य सरकार ने राहुल गांधी के प्रति फिर से नाराजगी व्‍यकत की है। सुरक्षा कारण ही थे कि राहुल गांधी की सुरक्षा में मौजूद कर्मियों ने मीडिया को शिविर में जाने से रोक दिया।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन को राहुल गांधी के आने की पहले से कोई सूचना नहीं दी गई। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने का कहना है कि यह मुद्दा कई बार उठाया जा चुका है। राहुल की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी के पास रहती है, जो बहुत विशिष्ट सुरक्षाबल बल है। कांग्रेस महासचिव का काम करने का अपना तरीका है। सिर्फ उन्हें ही पता होता है कि कब, क्या करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+